मुंबई। आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया। मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक पंड्या ने 21 रन (9 गेंद), रयान रिकल्टन ने 31 रन (23 गेंद), विल जैक्स ने 36 रन (26 गेंद), सूर्यकुमार यादव ने 26 रन (15 गेंद), तिलक वर्मा ने 21 गेंद पर 17 रन, नमन धीर शून्य रन (3 गेंद), मिशेल सेंटनर शून्य रन (1 गेंद) और रोहित शर्मा ने 26 रन (16 गेंद) बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस ने 8 रन (4 गेंद), ट्रैविस हेड ने 28 रन (29 गेंद), अभिषेक शर्मा ने 40 रन (28 गेंद), ईशान किशन ने 2 रन (3 गेंद), नीतीश कुमार रेड्डी ने 19 रन (21 गेंद), हेनरिक क्लासेन ने 37 रन (28 गेंद), अनिकेत वर्मा ने 18 रन (8 गेंद) बनाए।