Sunday, April 13, 2025
Homeप्रादेशिकमध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव, सेना...

मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव, सेना तैनात, स्थिति नियंत्रण में

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव के बाद स्थिति बिगड़ गई। इस घटना से लोग आक्रोशित हो गए और अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी पथराव के दौरान स्थिति को संभालते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम हनुमान जयंती का जुलूस शाह का कोल्हू पुरा से गुजर रहा था। जुलूस रपटा, हाट रोड की ओर आ रहा था। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। गाना बजाते हुए वे रात आठ बजे कर्नलगंज स्थित मस्जिद के सामने पहुंचे। इस स्थान पर जुलूस को आगे बढ़ाने को लेकर एक पार्षद का किसी से विवाद हो गया।
इसी बीच कहीं से जुलूस पर पत्थर फेंके जाने लगे। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ पुलिस कर्मी लोगों से पत्थर न फेंकने की अपील करते नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments