सूरत। सूरत शहर में हनुमान जयंती की तैयारियां चल रही हैं। यहां के पाल में स्थित अटल आश्रम में हनुमानजी के लिए 6 हजार किलोग्राम का विशाल बूंदी का लड्डू बनाया जा रहा है। हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाने के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
12 अप्रैल 2025 को देशभर में हनुमान जयंती मनाई जाएगी। सूरत में हनुमान जयंती की तैयारियां की जा रही हैं। अटल आश्रम में बुधवार, 9 अप्रैल 2025 से ही 6 हजार किलोग्राम लड्डू तैयार किए जा रहे हैं, जिनका हनुमान जयंती के दिन भोग लगाया जाएगा और फिर भक्तों में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
आश्रम के महंत ने बताया कि पिछले साल आश्रम के 50 साल पूरे हुए थे, तब भगवान के लिए 5555 किलोग्राम का लड्डू तैयार किया गया था। इस साल हनुमानजी को 6,000 किलो लड्डू का भोग लगाया जाएगा। 6 हजार किलो किलोग्राम बूंदी के लड्डू में 2,000 किलोग्राम बेसन और चीनी, 80-90 डिब्बे घी और तेल, 100 किलोग्राम ड्राई फ्रूट्स और 2,000 किलोग्राम बूंदी-गाठिया मिलाया गया है। इस अवसर पर 30 हजार श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था की गई है।