मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 20वां मैच आज, 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसमें बेंगलुरु ने मुंबई को 12 रनों से हरा दिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी। बेंगलुरु ने 10 साल बाद मुंबई को उसके घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हराया। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 67 रन (42 गेंद) बनाए, जबकि रजत पाटीदार ने 64 रन (32 गेंद) की शानदार पारी खेली।