Tuesday, April 8, 2025
Homeराष्ट्रीयवक्फ संशोधन विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

वक्फ संशोधन विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 अब कानून बन गया है। इस विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी से पहले वक्फ विधेयक दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया था।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में विधेयक पेश किया। लगभग 12 घंटे चली बहस के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 दोनों सदनों द्वारा पारित कर दिया गया। इस विधेयक को लेकर सत्तारूढ़ एनडीए पार्टी और विपक्षी दलों के बीच लंबी बहस चली। लोकसभा में 288 सांसदों ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया जबकि 232 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया। राज्यसभा में विधेयक के पक्ष में 128 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में 95 वोट पड़े। लोकसभा में विधेयक पारित होने के बाद इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा गया। जहां राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही वक्फ (संशोधन) विधेयक कानून बन गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments