Tuesday, April 8, 2025
Homeराष्ट्रीयरामनवमी उत्सव: अयोध्या में दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक, श्रद्धालुओं...

रामनवमी उत्सव: अयोध्या में दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक, श्रद्धालुओं पर होगी सरयू के जल की बरसात

अयोध्या। रामनवमी पर अयोध्या धाम में उत्सव का माहौल है। रामलला की जन्मस्थली पर रामनवमी के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। रविवार को दोपहर 12 बजे रामलला का जन्म होगा और इस दौरान चार मिनट तक सूर्य की किरणों से रामलला का अभिषेक होगा।
श्रद्धालुओं के बीच पंजीरी का विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा। रामनवमी पर मंगला आरती निर्धारित समय प्रातः 4:30 बजे की जाएगी। रामनवमी के लिए वीआईपी पास नहीं बनाए गए हैं। रामलला का प्रथम अभिषेक सुबह 9:30 बजे किया जाएगा। शहद, दूध, घी, सरयू के जल और सुगंध से अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान दर्शन-पूजन जारी रहेगा। एक घंटे के इस विशेष अभिषेक के बाद पांच मिनट के लिए पर्दा गिर जाएगा। इसके बाद भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। रामलला का एक घंटे तक श्रृंगार किया जाएगा। पौने 12 बजे पट बंद हो जाएंगे।
रामनवमी पर दोपहर 12 बजे से 12:04 बजे तक रामलला का सूर्य की किरणों से अभिषेक होगा। राम भक्त सूर्याभिषेक का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के साथ-साथ अपने मोबाइल फोन पर भी देख सकेंगे। संपूर्ण रामलला मंदिर परिसर को चमकदार गुलाबी एलईडी लाइटों से सजाया गया है। श्रीराम नवमी के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं पर ड्रोन के माध्यम से रामपथ पर सरयू का पवित्र जल छिड़का जाएगा। इसके अलावा रामकथा पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रामनवमी पर अयोध्या आने वाले भक्त सरयू नदी में धार्मिक स्नान भी करते हैं। राम कथा पार्क में दो दिनों तक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments