Monday, March 31, 2025
Homeअहमदाबादएसटी बस के किराए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी, कल से लागू...

एसटी बस के किराए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी, कल से लागू होगा नया किराया

अहमदाबाद। गुजरात के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) ने बस के किराए में 10 प्रतिशत की बढोतरी की है। नया किराया आज आधी रात से लागू हो जाएगा। एसटी निगम के इस फैसले का सीधा असर राज्य के लाखों यात्रियों पर पड़ेगा।
निगम की परिवहन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए निगम के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से 28 मार्च, 2025 की मध्य रात्रि से अर्थात 29 मार्च, 2025 से निगम की सेवाओं के किराए में 10% की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) 8000 से अधिक बसों के माध्यम से प्रतिदिन 32 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करके 27 लाख यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments