गांधीनगर। गुजरात के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शिक्षा के संबंध में बड़ा फैसला लिया है। शिक्षण सहायक के पदों में वृद्धि की गई है। जिसके तहत 2230 अध्यापकों को पुराने अध्यापकों के रूप में विद्यालय आवंटन एवं नियुक्ति आदेश की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जिसके तहत 3178 रिक्त पदों पर शिक्षा सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। मौजूदा समय में चल रही शिक्षा सहायक भर्ती में रिक्त पदों को जोड़कर कुल लगभग 10,700 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। राज्य के कैबिनेट मंत्री कुबेर डिंडोर ने इसकी जानकारी दी है।