कराची। पाकिस्तान के पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका हो गया। यह विस्फोट किस्साखानी बाजार में स्थित जामा मस्जिद में हुआ। इसमें कई लोगों के मरने की खबर है। विस्फोट उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार इस विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पेशावर पहले भी आतंकवादी हमले का शिकार हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाकिस्तान में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार फरवरी में आतंकवादी हमलों में 73 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इन हमलों से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बलूचिस्तान रहा है, जहां आतंकवाद की घटनाएं बढ़ रही हैं। यह स्थिति हाल ही में बलूचिस्तान में हुई जफर एक्सप्रेस ट्रेन अपहरण की घटना से भी अधिक खतरनाक हो गई है।
पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 5 की मौत, कई घायल
RELATED ARTICLES