नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी नई टीम तैयार कर ली है। कांग्रेस ने आज, 20 मार्च को प्रदेश के सभी 75 जिला अध्यक्षों की घोषणा की। इसके साथ ही पार्टी ने महानगर अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा कर दी है।
कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया(X) पर पोस्ट करते हुए कहा- कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी रुद्र दमन सिंह को दी है। पार्टी ने प्रयागराज में तीन अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। महानगर के अलावा गंगा पार और यमुना पार के लिए अलग-अलग जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी पुराने पार्टी नेता फुजैल हाशमी को सौंपी गई है।



