Monday, March 17, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयउत्तरी मैसेडोनिया में बड़ा हादसा, नाइट क्लब में आग लगने से 51...

उत्तरी मैसेडोनिया में बड़ा हादसा, नाइट क्लब में आग लगने से 51 लोग जिंदा जल गए

स्कोप्जे। दक्षिणी यूरोप के मध्य बाल्कन द्वीप पर उत्तर मैसेडोनिया के कोसानी में एक लोकप्रिय पल्स नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। इस त्रासदी में कम से कम 51 लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह नाइट क्लब राजधानी स्कोप्जे से लगभग 100 किमी दूर स्थित है। यह सुदूर पूर्व में स्थित है।
आग लगने की यह घटना रविवार सुबह उस समय हुई जब प्रसिद्ध हिप हॉप जोड़ी एडीएन लाइव प्रस्तुति दे रही थी। उनका प्रदर्शन देखने के लिए लगभग 1500 लोगों की भीड़ एकत्रित हुई। आग ने पूरे क्लब को अपनी चपेट में ले लिया। ऐसा माना जा रहा है कि आग आतिशबाज़ी के कारण लगी होगी।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नाइट क्लब को आग की लपटों में घिरा हुआ देखा जा सकता है। रात में भी आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि घायलों की संख्या भी बड़ी है। हालांकि, अभी तक मृतकों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments