सूरत। यहां के कतारगाम इलाके से 6 साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है।
सूरत के कतारगाम इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 200 सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अजय वर्मा है और वह उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है।
पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे रहने वाले मजदूर परिवार की 6 साल की मासूम बेटी अपनी मां के साथ सो रही थी। इसी बीच आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी नशे की हालत में था और उसने लड़की को सड़क से अगवा कर लिया। इसके बाद उसे अज्ञात स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।