Friday, March 14, 2025
Homeराष्ट्रीयसीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में फूल, रंग और गुलाल से खेली...

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में फूल, रंग और गुलाल से खेली होली

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में फूल, रंग और गुलाल के साथ जमकर होली खेली। इस दौरान सीएम योगी अलग अंदाज में दिखे। सीएम योगी भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए। यहां उन्होंने सनातन धर्म, एकता और विजय का संदेश भी दिया। सीएम योगी ने होली को समरसता और भाईचारे को मजबूत करने वाला पर्व भी बताया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सुबह होलिका भस्म की पूजा कर होली मनाने का शुभारंभ किया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में फाग गीतों का आनंद लिया। होलिका दहन स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुरु गोरखनाथ के मंदिर पहुंचे और श्रीनाथजी को होलिका भस्म अर्पित किया। इसके बाद श्रीनाथ जी के मंदिर के चबूतरे पर फाग गीतों का आयोजन हुआ। सीएम योगी ने भी कुछ देर वहां रुककर फाग का आनंद उठाया और सबको होली की बधाई व शुभकामनाएं दीं।
लोगों को होली की बधाई देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान नृसिंह की विधिविधान से आरती उतारी। उन्हें नारियल, गुझिया के साथ फूल, फल, रंग, अबीर, गुलाल अर्पित किया। भगवान नृसिंह की पूजा करने के बाद सीएम योगी पूरी तरह होली के माहौल में रम गए। उन्होंने लोगों के ऊपर जमकर फूल की पंखुड़ियां, अबीर, गुलाल उड़ाईं। देखते ही देखते योगी समेत समूचा जनमानस रंगों में सराबोर हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments