Friday, March 14, 2025
Homeराष्ट्रीयदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा होली का त्योहार

देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा होली का त्योहार

नई दिल्ली। आज देशभर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ है। उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में भारी संख्या में श्रद्धालु होली खेलने पहुंचे हुए हैं। यहां के मंदिरों में भारी भीड़ है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से सतानत धर्म की सदियों पुरानी परंपराओं का पालन करते हुए सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आैर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने प्रदेश की जनता को होली की शुभकामनाएं दी है। सीएम पटेल ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करके लिखा है- हर्ष और उल्लास के पर्व धुलेटी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में एकता, भाईचारे और सद्भावना को और मजबूत करेगा। मैं हम सभी से अनुरोध करता हूं कि हम रंगों के इस त्योहार को पर्यावरण और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मनाएं। बता दें, इससे पहले सीएम भूपेन्द्र पटेल कल होलिका दहन कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments