सुमात्रा। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप की एक जेल में कैदियों के दंगे के बाद आग लगा दी गई, जिसके कारण 100 से अधिक कैदी भाग निकले। पुलिस के मुताबिक जेल में कैदियों के बीच भयंकर लड़ाई हुई जिसके बाद उन्होंने आग लगा दी। इस बीच सैकड़ों कैदी भाग निकले। जेल में हुई मारपीट और कैदियों के भाग जाने का वीडियो फुटेज भी स्थानीय मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो में भीषण आग दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया की जेलों की हालत बहुत खराब है और कैदियों का वहां से भागना आम बात हो गई है। पुलिस ने दावा किया है कि जेल में दंगा और कैदियों के भागने की सूचना मिलने के बाद हमारी टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी। टीम ने भागने के कुछ ही मिनटों के भीतर 115 कैदियों को पकड़ लिया। रिआउ प्रांत के पुलिस प्रमुख विडोडा इको ने बताया कि जेल में 650 से अधिक कैदी हैं। ऐसी आशंका है कि कई और कैदी भाग गए हैं।
जेल प्रशासन को भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद लेनी पड़ी है। सुमात्रा द्वीप के आसपास अभियान पूरे जोर-शोर से शुरू हो गया है। पुलिस ने बताया कि जेल में कुछ कैदी नशे में थे और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें पकड़े जाने के बाद दंगा भड़क गया। सुरक्षाकर्मियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे कैदी और अधिक उत्तेजित हो गए और उन्होंने जेल में आग लगा दी। इतना ही नहीं गुस्साए कैदियों ने कुछ पुलिस कर्मियों की पिटाई भी कर दी। इस घटना में तीन कैदियों की चप्पू से पिटाई की गई, जबकि एक पुलिस अधिकारी की गोली लगने से मौत हो गई।
इंडोनेशिया की जेल में कैदियों ने दंगे के बाद आग लगा दी, 100 से अधिक भाग निकले
RELATED ARTICLES