Friday, March 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानियों को अमेरिका में नहीं मिलेगी एंट्री, ट्रंप बड़ा फैसला लेने की...

पाकिस्तानियों को अमेरिका में नहीं मिलेगी एंट्री, ट्रंप बड़ा फैसला लेने की तैयारी में

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। ट्रम्प सुरक्षा और जांच संबंधी जोखिम का हवाला देते हुए दोनों देशों के पर्यटकों की अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार ट्रम्प की सूची में अन्य देश भी शामिल हैं। अपने पहले कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान सहित सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद यह आदेश हटा लिया गया था। ट्रम्प के दोबारा सत्ता में आने के बाद, उन्होंने उन देशों की सूची तैयार करने का आदेश दिया है जिन पर पूर्ण या आंशिक यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments