पोटोसी। बोलीविया के पोटोसी से दुखद खबर सामने आई है। यहां दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर में 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 अन्य घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
यह दुर्घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7 बजे उयूनी और कोल्चाई के बीच राजमार्ग पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि दो बसों के बीच टक्कर हुई। एक बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस गलत दिशा में मुड़ गई, जिसके परिणामस्वरूप भीषण टक्कर हो गई। जिस स्थान पर यह दुर्घटना घटी, उसे सालार दे उयूनी का प्रवेश द्वार माना जाता है, जो पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है और जहां 10,000 किलोमीटर तक फैले विश्व के सबसे बड़े नमक के मैदान हैं। पुलिस ने इस संबंध में बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि 39 लोगों में से कई की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।
बोलीविया में भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 37 की मौत, 39 घायल
RELATED ARTICLES