वॉशिंगटन। अमेरिका में सरकारी कार्यदक्षता विभाग (DOGE) का नेतृत्व कर रहे दिग्गज कारोबारी एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 21 कर्मचारियों ने बड़ा झटका दिया है। इन कर्मचारियों ने इस्तीफा देकर ट्रंप और मस्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है- हम अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल देश की महत्वपूर्ण सार्वजनिक सेवाओं को नष्ट करने के लिए नहीं कर सकते। उनका यह भी कहना है कि ट्रंप प्रशासन और मस्क ने अनुभवहीन अधिकारियों को काम पर रखा है।
कर्मचारियों ने एक पत्र लिखकर कहा कि हमने अमेरिकी लोगों की सेवा करने और संविधान को बनाए रखने की शपथ ली है। हालांकि, अब यह स्पष्ट है कि हम इन प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर पाएंगे। ट्रम्प प्रशासन संघीय सरकार के आकार को कम करने की कोशिश कर रहा है, इसलिए हम इसका हिस्सा नहीं बनना चाहते। ट्रम्प और मस्क ने राजनीतिक झुकाव वाले लोगों को काम पर रखा है। इतना ही नहीं, उनके पास काम करने अनुभव नहीं है।
इस्तीफा देने वाले 21 कर्मचारी यूएस डिजिटल सर्विस नामक सरकारी कार्यालय में काम करते थे। इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों ने एलन मस्क पर अपने सरकारी दक्षता विभाग के माध्यम से सरकार की तकनीकी प्रणाली को नष्ट करने का आरोप लगाया है। अमेरिकी नागरिकों का संवेदनशील डेटा खतरे में डाला जा रहा है। मस्क ने कुछ लोगों का साक्षात्कार लिया, लेकिन उन्हें तकनीकी मामलों की समझ भी नहीं थी और उनके प्रश्न राजनीतिक पूर्वाग्रह पर आधारित थे।
ट्रंप-मस्क को झटका: DOGE से 21 कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया, कहा- अनुभवहीन अधिकारियों को काम पर रखा
RELATED ARTICLES