भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करते हुए कहा कि पहले लोग मध्य प्रदेश में निवेश करने से डरते थे, लेकिन अब मध्य प्रदेश निवेश के मामले में देश के टॉप राज्यों में शामिल हो गया है। पीएम ने कहा कि पिछले दो दशक में मध्य प्रदेश के लोगों ने भाजपा सरकार के गवर्नेंस पर फोकस किया। मध्य प्रदेश ने ट्रांसफाॅर्मेशन का नया दौर देखा है। एक समय था जब यहां बिजली और पानी की दिक्कतें थी। कानून-व्यवस्था तो और भी खराब थी। ऐसी स्थिति में इंडस्ट्री का विकास बहुत मुश्किल था। पिछले दशक में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में उछाल देखा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा मध्य प्रदेश को मिला है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का सबसे बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश से होकर गुजरता है। इसका मतलब साफ है मध्य प्रदेश को मुंबई के पोटर्स के लिए तेज कनेक्टिवटी मिल रही है।
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का टेक्सटाइल सेक्टर करोड़ों लोगों को रोजगार देता है। भारत के पास टेक्सटाइल से जुडी ट्रेडिशन, स्किल और इंटरप्रिन्योरशिप भी है। मध्य प्रदेश को भारत की कॉटन कैपिटल है। भारत की करीबन 25 फीसदी आॅर्गेनिक कॉटन की सप्लाई मध्य प्रदेश से होती है।