Friday, March 14, 2025
Homeसूरत108 एंबुलेंस ने साइकिल से सड़क क्रॉस कर रही 10 साल की...

108 एंबुलेंस ने साइकिल से सड़क क्रॉस कर रही 10 साल की लड़की को टक्कर मार दी, फिर अस्पताल भी पहुंचाया

सूरत। यहां के अडाजण इलाके में 108 एम्बुलेंस ने गलती से एक बच्ची को चपेट में ले लिया। दस साल की लड़की साइकिल से सड़क पार कर रही थी, तभी 108 एम्बुलेंस चालक ने उसे टक्कर मार दी और वह सड़क पर गिर गई। लड़की जिस एंबुलेंस से घायल हुई थी उसी में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह वाकया शनिवार, 22 फरवरी का है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
अडाजण इलाके में सरदार ब्रिज के पास 108 एम्बुलेंस ने खनक मेवाड़ा(10 साल) को टक्कर मार दी। यह घटना सड़क पार करते समय हुई। घटना के बाद बच्ची को उसी एम्बुलेंस में इलाज के लिए ले जाया गया जिससे दुर्घटना हुई थी। सौभाग्य से, लड़की को मामूली चोटें आई है। परिवारवालों ने 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को उनकी मानवता के लिए धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments