Friday, March 14, 2025
Homeधर्म-समाजमहाशिवरात्रि पर सोमनाथ मंदिर सुबह 6 बजे से लगातार 42 घंटे तक...

महाशिवरात्रि पर सोमनाथ मंदिर सुबह 6 बजे से लगातार 42 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा

गिर सोमनाथ। देवाधिदेव महादेव के प्रथम ज्योर्तिलिंग सोमनाथ में महाशिवरात्रि पर विशेष व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि पर सोमनाथ में भारी संख्या में श्रद्धालु करने आते हैं। पिछले साल दो लाख से अधिक लोगों ने सोमनाथ में दर्शन किया था। महाशिवरात्रि पर प्रात: 6 बजे आरती करने के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद ट्रस्ट की ओर से ध्वजवंदन और पालखी पूजा की जाएगी। महाशिवरात्रि पर सोमनाथ मंदिर में हवन, लघुरूद्र याग का आयोजन किया गया है। इस दौरान रात में भजन-कीर्तन की व्यवस्था की गई है। श्री सोमनाथ ट्रस्ट और गुजरात सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से सोमनाथ में 24 से 26 फरवरी तक त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया है। महाशिवरात्रि पर दर्शनार्थियों के लिए भोजन-प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments