Friday, March 14, 2025
Homeप्रादेशिकतेलंगाना में बड़ा हादसा, सुरंग की छत ढहने से कई मजदूर फंसे,...

तेलंगाना में बड़ा हादसा, सुरंग की छत ढहने से कई मजदूर फंसे, बचाव अभियान जारी

हैदराबाद। तेलंगाना में बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन सुरंग की छत का एक हिस्सा गिर गया। राज्य के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग की छत का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें 6 से 8 मजदूर फंस गए। हालांकि, श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि निर्माण कंपनी की एक टीम आकलन के लिए सुरंग के अंदर गई और पुष्टि की कि श्रमिक फंसे हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्य में शामिल कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 6 से 8 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कुछ मजदूर काम के लिए अंदर गए थे, तभी सुरंग में 12-13 किलोमीटर अंदर छत गिर गई। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कुछ लोगों के घायल होने की बात कही गई है। हालांकि, इसमें संख्या नहीं बताई गई है। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, राज्य सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी, सिंचाई मामलों पर सरकारी सलाहकार आदित्यनाथ दास और अन्य सिंचाई अधिकारी विशेष हेलीकॉप्टर से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने दुर्घटना पर चिंता जताते हुए घटना के कारणों की जानकारी मांगी है और अधिकारियों से फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों से घायलों को उपचार मुहैया कराने को भी कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments