नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत गुरुवार, 20 फरवरी 2025 को अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार उनकी तबीयत फिलहाल ठीक है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है और उन्हें कल शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। सोनिया गांधी 6 दिसंबर 2024 को 78 वर्ष की हो जाएंगी।
सर गंगाराम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि उन्हें पेट से जुड़ी किसी समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है और शुक्रवार सुबह तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। वह डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में हैं।