गांधीनगर। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। सरकारी कर्मचारियों को अब हर रोज सुबह 10:40 बजे तक कार्यालय पहुंचना होगा। कार्यालय बंद होने का समय सायं 6:10 बजे होगा। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने देर से आने और जल्दी घर जाने वाले कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिसमें सुबह देर से और शाम को जल्दी निकलने पर कर्मचारियों की छुट्टी में कटौती की जाएगी। इससे पहले गुजरात सरकार द्वारा एक परिपत्र जारी किया गया था। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के देरी से पहुंचने या अनियमितता बरतने की शिकायतों के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।