Tuesday, April 29, 2025
Homeराष्ट्रीयरेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री: भाजपा विधायक दल की बैठक...

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री: भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला, कल लेंगी शपथ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। रेखा गुप्ता गुरुवार, 20 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान हुआ था और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए गए थे। जिसमें भाजपा ने 48 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी को हराया है। दिल्ली भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने राजभवन में उपराज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया।
रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया(X) पर पोस्ट में लिखा है- मुझ पर विश्वास करने और मुझे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।

प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है। बता दें, दिल्ली के भाजपा कार्यालय में पर्यवेक्षक ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। प्रवेश वर्मा और विजेंद्र गुप्ता सहित भाजपा विधायक और नेता भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments