बरखान। बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने नेशनल हाईवे पर जातीय हमले में 7 पंजाबियों की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में 6 लोग घायल हुए हैं। बलूच बंदूकधारियों ने एक यात्री वाहन को अपना निशाना बनाया और 7 पंजाबियों को बस से नीचे उतारकर पहचान पूछने के बाद उनकी हत्या कर दी। अधिकारियों की मानें तो मरने वाले लोग मुल्तान की ओर जा रहे थे। यह घटना बरखान-डेरा गाजी खान हाइवे पर हुई।
मीडिया रिपोर्ट और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार 40 बंदूकधारियों ने कई बसों को रोककर उसमें सवार लोगों को बाहर निकालकर उनकी तलाशी ली। उनके कागजात चेक किए, इसी बीच पंजाब के 7 लोग बस में सवार पाए गए, जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बरखान के उपायुक्त वकार खुर्शीद आलम ने कहा कि ये सभी लोग पंजाब के निवासी थे और लाहौर जाने के लिए बस में सवार हुए थे। इस बीच सशस्त्र विद्रोहियों ने बस को रोक लिया और सात यात्रियों को बस से उतार दिया। उनके पहचान पत्रों की जांच की और उन्हें लाइन में खड़ा करके गोलियों से भून दिया। इस घटना के बाद से ही इलाके में डर का माहौल है। सुरक्षाबलों ने इलाके में जांच और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7 पंजाबियों की हत्या, पहले नाम पूछे फिर गोली मार दी
RELATED ARTICLES