Wednesday, April 30, 2025
Homeराष्ट्रीयगुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद...

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- थैंक्यू

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भाजपा के साथ गुजरात का रिश्ता न सिर्फ अटूट है, बल्कि लगातार मजबूत हो रहा है। स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया(X) पर पोस्ट करते हुए लिखा- गुजरात का भाजपा से रिश्ता ना सिर्फ अटूट है, बल्कि उसमें लगातार और मजबूती आ रही है। राज्य में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए मैं गुजरात की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह विकास की राजनीति की एक और बड़ी जीत है। इससे हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जा के साथ लोगों की सेवा करने का अवसर मिलेगा। मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं, जिनके अथक परिश्रम और प्रयासों से यह शानदार विजय मिली है।

बता दें, गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को भारी जीत मिली है। भाजपा ने 68 नगरपालिकाओं में से 60 पर कब्जा कर लिया है। इस जीत का जश्न प्रदेश कार्यालय कमलम में मनाया गया। गांधीनगर के कमलम में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशिया मनाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments