अमरेली। भाजपा ने अमरेली जिले की सभी चार सीटों पर कब्जा कर लिया है। स्थानीय निकाय चुनाव में अमरेली जिले की चारों नगर पालिकाओं में भाजपा का दबदबा रहा है। राजुला और जाफराबाद में कांग्रेस पूरी तरह साफ हो गई। इसके अलावा जामजोधपुर में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। जामजोधपुर की कुल 28 सीटों में से भाजपा ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि आप ने एक सीट जीती।
उधर, जामनगर जिले में ध्रोल-कलावाड़ और जामजोधपुर नगर निगमों के लिए चुनाव हुए और आज मतगणना की गई। कुल 80 सीटों में से 67 सीटें भाजपा को और 10 सीटें कांग्रेस को मिलीं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने एक सीट जीती, बीएसपी उम्मीदवार ने एक सीट जीती, और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। तहसील पंचायत की जाम वंथली सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने चुनाव जीत लिया है।
भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लगाई सेंध, 28 में से 25 सीटें जीतीं और सत्ता पर कब्जा किया
राधनपुर नगर पालिका में भाजपा ने सेंध लगाते हुए कांग्रेस के गढ़ पर कब्जा कर लिया है। राधनपुर नगर पालिका के 7 वार्डों की 28 सीटों में से भाजपा ने 25 सीटों पर कब्जा कर लिया है, जबकि 3 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाकर भगवा झंडा लहराते हुए सत्ता पर कब्जा कर लिया है।
वार्ड नं. 1 में भाजपा ने 3 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस ने एक सीट जीती है। वार्ड नंबर 2 में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 2-2 सीटें जीती हैं। जबकि वार्ड नं. 3 से 7 तक भाजपा पैनल ने जीत हासिल की है।