Wednesday, April 30, 2025
Homeअहमदाबादस्थानीय निकाय चुनाव: कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी, प्रिसाइडिंग ऑफिसर...

स्थानीय निकाय चुनाव: कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी, प्रिसाइडिंग ऑफिसर शराब पीकर ड्यूटी पर आया

अहमदाबाद। गुजरात में आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। आज शाम तक 66 नगर पालिकाओं, 3 तहसील पंचायतों और 1 नगर निगम के लिए कुल 5084 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। 38 लाख मतदाता इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। स्थानीय निकाय की अब तक कुल 213 सीटें निर्विरोध घोषित की जा चुकी हैं। जूनागढ़ नगर निगम के 15 वार्ड की 60 सीटों में से 8 सीटें निर्विरोध घोषित की गई हैं। प्रदेश में आज सुबह से ही मतदान हो रहा है। मतदान के दौरान राज्य में कई जगहों से ईवीएम में खराबी की शिकायतें मिल रही हैं। धंधुका और जामनगर में दो दूल्हे वोट देने पहुंचे। उनका परिवार भी उनके साथ मतदान करने आया।
विधायक हीरा सोलंकी अमरेली के जाफराबाद वार्ड नंबर 6 के स्कूल में वोट डाले। उनकी पत्नी भी साथ मौजूद थी। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है। वोटिंग के दौरान जेतपुर में ईवीएम में खराबी की जानकारी सामने आई है। वार्ड क्रमांक 5 और 8 में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान कुछ देर के लिए रोक दिया, इससे मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। द्वारका में भी ईवीएम में खराबी की खबर सामने आई है। महिसागर जिले के लूणावाड़ा में कलेक्टर नेहा कुमारी ने मतदान किया। लूणावाड़ा के एक मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस एजेंटों के बीच झड़प हो गई। खेड़ा में वार्ड-5 का प्रिसाइडिंग ऑफिसर शराब पीकर ड्यूटी करने अाया था।

सोशल मीडिया पर अहमदाबाद के घोटलोडिया मतदान केंद्र की तस्वीर वायरल हो रही है। पुलिसकर्मी बीमार और अशक्त मतदाताओं को सहारा देकर मतदान मेंद्र में ले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments