Wednesday, April 30, 2025
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में कल होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक टली, 20...

दिल्ली में कल होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक टली, 20 को नए मुख्यमंत्री ले सकते हैं शपथ

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित हुए थे। इस बार हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो गई और भाजपा ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है। नतीजों के आठ दिन बीतने के बाद भी भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 17 फरवरी को विधायक दल की बैठक होने वाली थी, जो टल गई है। अब यह बैठक 19 फरवरी को होगी और 20 को रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण आयोजित हो सकता है। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने 48 में से 15 विधायकों के नाम चुने हैं। उनमें से 9 नामों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन 9 नामों में से मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जाएगा। बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता पार्टी नेताओं के साथ उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के भारी बहुमत से जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं। इसमें रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, शिखा राय और पवन शर्मा भी शामिल हैं। हालांकि, ये केवल अटकलें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह राजस्थान और मध्य प्रदेश की तरह दिल्ली में भी किसी नए नाम की घोषणा कर सकते हैं।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने चुनाव में 48 सीटें जीती हैं, जबकि आप को केवल 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं जीत सकी। भाजपा ने 1993 में दिल्ली में जीत हासिल की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments