अहमदाबाद। प्रदेश में आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। इसके साथ ही 66 नगर पालिकाओं, 3 तहसील पंचायतों और 1 नगर निगम के लिए कुल 5084 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में सील हो गया। करीबन 38 लाख मतदाताओं ने शांतिपूर्ण माहौल में मतदान किया। शाम 6:00 बजे तक औसतन 56.60 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटों की गिनती 18 फरवरी को होगी। अमरेली-राजुला के पूर्व विधायक अंबरीश डेर परिवार के साथ मतदान किया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों ने अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।