बीजिंग। चीन में चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए गधों को पेंट करके जेब्रा बना दिया। पोल खुलने के बाद चिड़ियाघर ने पुष्टि की कि जानवरों पर वास्तव में रंगों का प्रयोग किया गया, लेकिन ये रंग हानिकारक नहीं थे। अब चीनी चिड़ियाघर जांच के दायरे में आ गया है।
जानकारी के मुताबिक गधों को रंगने का मामला शेडोंग प्रांत में जीबो सिटी मनोरंजन पार्क का है। हालांकि, सफेद और काले रंग से रंगने के बाद गधे अजीब लग रहे थे। चीनी चिड़ियाघर की यह करतूत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया (X) पर एक यूजर ने गधे की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा- चीन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिसे कॉपी करके कम कीमत पर बेचा न जा सके। चीनी चिड़ियाघर पर गधों को जेब्रा जैसा दिखाने के लिए काले और सफेद रंग से रंगने का आरोप, धारियां गड़बड़ लगती हैं।
चीन के चिड़ियाघर की खुली पोल, पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए गधों को जेब्रा की तरह पेंट कर दिया
RELATED ARTICLES