बेंगलुरू। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले ही बड़ा बदलाव किया है। आरबीसी ने नये कप्तान की घोषणा कर दी है। आरसीबी की कमान विराट कोहली को नहीं बल्कि युवा खिलाड़ी रजत पाटीदार को सौंपी गई है।
विराट कोहली आरसीबी में कप्तानी के सबसे मजबूत दावेदार थे। वे 2013 से 2021 तक आरबीसी के कप्तान रहे। हालांकि, उन्होंने 2023 में भी कुछ मैचों में कप्तानी की। रजत पाटीदार 2021 से आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं। नवंबर में मेगा नीलामी से पहले भी उन्हें आरबीसी द्वारा बरकरार रखा गया था। पाटीदार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सत्र में मध्य प्रदेश की कप्तानी की है। विराट कोहली 2013 से 2021 तक आरसीबी के कप्तान थे। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस ने कार्यभार संभाला। लेकिन आरसीबी ने पिछले साल मेगा नीलामी से पहले डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया था। डु प्लेसिस 2022 से 2024 तक आरसीबी के कप्तान थे। अब इस बार आईपीएल में 40 वर्षीय डु प्लेसिस दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलेंगे।