Tuesday, April 29, 2025
Homeराष्ट्रीयमहाकुंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज त्रिवेणी संगम में लगाएंगी डुबकी

महाकुंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज त्रिवेणी संगम में लगाएंगी डुबकी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज प्रयागराज के महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रयागराज में कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर भी जाएंगी। वह प्रयागराज में 8 घंटे से अधिक समय बिताएंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को सुबह करीबन 10 बजे बमरोली एयरपोर्ट पर पहंुचेंगी, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से अरैल में बने डीपीएस हैलीपैड पर जाएंगी। इसके बाद कार से अरैल घाट पहुंचेंगी और क्रूज से संगम घाट पर जाएंगी। इसके बाद त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगी। उनके साथ योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। संगम में स्नान करने के बाद राष्ट्रपति अक्षयवट का दर्शन करेंगी। इसके बाद बंधवा में लेटे हुए बड़े हनुमानजी की पूजा-अर्चना करेंगी। इसके अलावा, वह डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र का भी दौरा करेंगी। राष्ट्रपति शाम करीबन 6 बजे प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। बता दें, द्रौपदी मुर्मु महाकुंभ में स्नान करने वाले डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के बाद दूसरी राष्ट्रपति हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments