बीजापुर। नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार, 9 फरवरी को तड़के मुठभेड़ के दौरान 31 नक्सली मारे गए। ऑपरेशन के दौरान 2 जवान शहीद हो गए तथा 2 अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ रविवार, 9 फरवरी को बीजापुर-नारायणपुर सीमा के पास हुई। दोनों ओर से भीषण गोलीबारी में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं। अब तक 12 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद हो गए तथा गोलीबारी में दो अन्य घायल हो गए। इसके अलावा घटनास्थल से स्वचालित हथियार भी जब्त किये गये हैं।
बस्तर पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ बीजापुर राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुई। रविवार सुबह इस झड़प में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़, ओडिशा सीमा पर एक अन्य मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे, जिनमें 90 लाख रुपये का इनामी बदमाश भी शामिल था। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने की घोषणा की है।