Wednesday, April 30, 2025
Homeराष्ट्रीयआतिशी ने छोड़ा मुख्यमंत्री का पद, उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपा अपना...

आतिशी ने छोड़ा मुख्यमंत्री का पद, उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपा अपना इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। आतिशी ने आज रविवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करके उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली विधानसभा भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी है। आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के पद छोड़ने के बाद 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं। उनसे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
शनिवार को दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के नतीजे घोात किए गए। जिसमें भाजपा को 48 और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटें मिली हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी से मैदान में उतरी आतिशी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3,521 वोटों से हराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments