Tuesday, April 29, 2025
Homeराष्ट्रीयभाजपा मुख्यालय में जीत का जश्न, प्रधानमंत्री मोदी बोले- एक दशक की...

भाजपा मुख्यालय में जीत का जश्न, प्रधानमंत्री मोदी बोले- एक दशक की आप-दा से मुक्त हुई दिल्ली

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला और आम आदमी पार्टी का सफाया हो गया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया गया। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ समेत दिग्गज नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के भाजपा मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय, यमुना मैया की जय के साथ की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों में उत्साह और शांति है। दिल्ली आप-दा से मुक्त हो गयी है। मैंने दिल्ली की जनता से भाजपा को सेवा का मौका देने का अनुरोध किया था। मैं मोदी की गारंटी पर विश्वास करने के लिए दिल्ली के हर परिवार को सिर झुकाकर नमन करता हूं। दिल्ली ने हमें खुला प्यार दिया है। हम तेजी से विकास करके दिल्लीवासियों का कर्ज चुकाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने हर दिल्लीवासी को एक पत्र भेजा था और आप सभी ने इस पत्र को हर परिवार तक पहुंचाया। मैंने दिल्ली से प्रार्थना की कि वह भाजपा को 21वीं सदी में सेवा करने का मौका दे, भाजपा को दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का मौका दें। मैं मोदी की गारंटी पर विश्वास करने के लिए दिल्ली के हर परिवार को नमन करता हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments