Friday, March 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयड्रग्स के दोषी पाए गए तो अमेरिका से निकाले जा सकते है...

ड्रग्स के दोषी पाए गए तो अमेरिका से निकाले जा सकते है प्रिंस हैरी, ट्रंप ने खुलवाई फाइल

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अमेरिका में बसी बड़ी हस्तियों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें एक नाम “ब्रिटिश प्रिंस हैरी का है। ट्रंप ने ब्रिटिश राजघराने के सदस्य प्रिंस हैरी के वीजा आवेदन से जुड़ा मामला उठाते हुए कहा है कि यदि वे नशीले पदार्थों (ड्रग्स) के सेवन के दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें अमेरिका से निष्कासित किया जा सकता है। ट्रंप ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि यदि प्रिंस हैरी ने अमेरिकी वीजा आवेदन में ड्रग्स के इस्तेमाल की जानकारी छिपाई थी, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अमेरिका में कानून सभी के लिए समान है और इसमें कोई रियायत नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने यह दावा तब किया जब अमेरिकी संगठन “हेरिटेज फाउंडेशन” ने अमेरिकी सरकार से प्रिंस हैरी के वीजा दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की। यह मांग तब उठी जब हैरी ने अपनी आत्मकथा “स्पेयर” में ड्रग्स लेने की बात स्वीकार की थी। अमेरिकी वीजा नियमों के अनुसार आवेदकों को अपने ड्रग्स सेवन से जुड़ी जानकारी देनी होती है, और अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उनका वीजा अमान्य हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि यदि हैरी ने अपने आवेदन में झूठ बोला और बाद में यह साबित हुआ कि उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है, तो बाइडन प्रशासन को उचित कदम उठाना चाहिए था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments