सूरत। सूरत से एक हादसे की चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार, 7 फरवरी को देर रात तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर फांदकर छह वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लसकाना वालक अब्रामा ब्रिज पर शुक्रवार को देर रात तेज रफ्तार कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार डिवाइडर पार करके विपरीत विपरीत सड़क पर पहुंच गई और सामने से आ रहे कुल पांच वाहनों समेत छह लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें दो भाइयों की घटनास्थल पर ही गंभीर रूप से घायल होने से मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। कार जिन वाहनों से टकराई थी वह भी चकनाचूर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय कार में चार लोग सवार थे। उनमें से एक को स्थानीय लोगों ने तुरंत पकड़ लिया। हालांकि, कार चालक समेत दो अन्य लोग भाग गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया।