Tuesday, June 17, 2025
Homeसूरतसीवेज में बच्चे की मौत के बाद रांदेर जोन के कार्यकारी अभियंता...

सीवेज में बच्चे की मौत के बाद रांदेर जोन के कार्यकारी अभियंता समेत 4 को कारण बताओ नोटिस

सूरत। रांदेर जोन में सीवेज में गिरकर दो साल के बच्चे की मौत के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत आया है। घटना के लिए जिम्मेदार रांदेर जोन के कार्यकारी अभियंता सहित चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन अधिकारियों को दो से सात दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।
दाे दिन पहले अमरोली-वरियाव रोड पर सीवेज में दो वर्षीय बच्चा केदार गिर गया था और उसका शव 24 घंटे बाद वरियाव पंपिंग स्टेशन के पास मिला। इस घटना में सूरत नगर निगम की गंभीर लापरवाही सामने आई है। घटना के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा।
घटना के बाद सूरत नगर निगम ने रांदेर जोन के कार्यकारी अभियंता तेजस पटेल को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। इसके अलावा उप अभियंता नितिन चौधरी और कनिष्ठ अभियंता राकेश पटेल को नोटिस जारी कर पांच दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है, जबकि सुपरवाइजर चेतन राणा को दो दिन के भीतर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments