नई दिल्ली। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजा जा रहा है। इसके तहत आज एक अमेरिकी सैन्य विमान ने 104 भारतीयों को अमृतसर के श्री गुरु रामदासजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा। इनमें 33 गुजराती हैं। इसके अलावा पंजाब के 30 लोग भी हैं। इन 104 भारतीयों में 25 महिलाएं, 13 नाबालिग और 72 पुरुष हैं। 33 गुजरातियों को अमृतसर हवाई अड्डे पर रखा जाएगा, जहां से उन्हें गुजरात भेजा जाएगा। 33 गुजरातियों में से महेसाणा और गांधीनगर के 12-12, सूरत के 4, अहमदाबाद के 2 और वडोदरा, खेड़ा, पाटण के 1-1 व्यक्ति हैं।
बता दें, अमेरिका में 18,000 भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं। जिन्हें भारत भेजा जा रहा है। अमेरिका में विभिन्न देशों के 7.25 लाख से अधिक लोग अवैध रूप से रह रहे हैं।