सूरत। सूरत नगर निगम की महत्वाकांक्षी परियोजना डूमस सी फेस के जून-जुलाई में लोकार्पण होने की संभावनाएं बढ़ गई है। भाजपा शासकों ने डूमस सी फेस के कामों का अवलोकन करके जानकारी हासिल की। सूरत नगर निगम के ड्रीम प्रोजेक्ट और सूरत के लोगों के लिए एक पिकनिक स्पॉट, डूमस सी फेस के डेवलपमेंट का काम जोरों पर है। डूमस सी फेस के पहले चरण में 10.32 हेक्टेयर भूमि पर मनोरंजन एवं ईको टूरिज्म पार्क के विकास के लिए 174.22 करोड़ और दूसरे चरण के लिए 10.32 हेक्टेयर भूमि पर 85 करोड़ का काम सौंपा गया है।
पहले चरण का काम पूरा करके जून या जुलाई में इसके उद्घाटन की कवायद शुरू हो गई है। महापौर दक्षेश मावाणी और स्थायी चेयरमैन राजन पटेल ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने अधिकारियों कुछ सुझाव भी दिए। जिसमें साइकिल ट्रैक, खेल का मैदान जिसमें पतंग महोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें, लगभग 1,000 लोग एक साथ योग कर सकें तथा समुद्र तट वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकें।