प्रयागराज। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में कल रात करीबन दो बजे भगदड़ मच गई। भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 लोग घायल हो गए। मृतकों में 25 लोगों की पहचान हो चुकी है। मृतकों में गुजरात का एक श्रद्धालु भी शामिल है।
घटना के करीब 16 घंटे बाद कुंभ मेला डीआईजी वैभव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में से 25 की पहचान हो चुकी है। मृतकों में से कई लोग अलग-अलग राज्यों से हैं, जिनमें चार कर्नाटक, एक असम और एक गुजरात से हैं। घायलों का स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुजरात के मेहसाणा जिले के कडी निवासी महेशभाई सोमाभाई पटेल की भगदड़ में मृत्यु हो गई। वह चार दोस्तों के साथ महाकुंभ में गए थे।