सूरत। वार्ड-18 के नगरसेवक की मृत्यु के बाद रिक्त पड़ी इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई है। इसके लिए 16 फरवरी को मतदान होगा और 18 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी। इस सीट पर उम्मीदवार का चयन करने के लिए भाजपा के पर्यवेक्षक आज सूरत आए थे। दोपहर तक 22 से अधिक लोगों ने दावेदारी की है।
वार्ड-18 (लिंबायत-पर्वत) के भाजपा पार्षद गेमर देसाई के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। राज्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के साथ ही वार्ड-18 की रिक्ट सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई है। भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आज सोमवार को भाजपा के दो पर्यवेक्षक सूरत आए। पर्यवेक्षकों में गणदेवी के विधायक नरेश पटेल और भरूच के विधायक रमेश मिस्त्री ने सुबह 11 बजे से वार्ड-18 की सीट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की बातें सुननी शुरू की। दोपहर तक 22 से अधिक कार्यकर्ताओं ने इस सीट के लिए दावा पेश किया। दावेदारों में मृतक भाजपा पार्षद गेमर देसाई के बेटे भी शामिल हैं।