नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान अपनी मांगों को लेकर आज पंजाब और हरियाणा समेत देशभर में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। किसानों के इस प्रदर्शन को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी अपना समर्थन दिया है। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 से तीन बजे तक पंजाब में 200 से अधिक स्थानों पर एक लाख से अधिक ट्रैक्टर सड़कों पर मार्च करेंगे। इस प्रकार का विरोध पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी देखा जा सकता है। 26 जनवरी को देशव्यापी ट्रैक्टर मार्च का आह्वान करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक भाजपा कार्यालय और प्रमुख शॉपिंग मॉल के बाहर अपने ट्रैक्टर पार्क करेंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि किसानों से देश को कभी निराश नहीं किया है। हमारे अन्नदाता जो हड़ताल पर बैठे हैं, उनको हमारा समर्थन है। पंजाबी कभी भी अपना सिर नहीं झुकाते हैं।
बता दें, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और पंजाब के किसान संगठन एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और खेत मजबूर मोर्चा (केएमएम) के सदस्यों ने भी ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की है।