अहमदाबाद। गणतंत्र दिवस पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा एवं सुधार सेवाओं के 942 कर्मचारियों को वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 95 सैनिकों को वीरता पदक, 101 को विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक तथा 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किये जायेंगे। जिसमें गुजरात के 9 पुलिस अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस में सराहनीय सेवा के लिए बॉर्डर रेंज आईजी चिराग कोर्डिया, आईपीएस नीलेश जाजड़िया, अशोक पांडोर, कांस्टेबल देवदास बराड़, सुरेंद्रसिंह यादव, हिरेन वरणवा, बाबू पटेल और हेड कांस्टेबल मुकेश नेगी व हेमांग मोदी समेत सभी 9 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।