नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान किया गया। इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों के नामों का एलान किया गया। इस बार राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। देर रात जारी सूची में सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण शामिल हैं। इसके अलावा 113 पद्म श्री पुरस्कारों का भी एलान किया गया है। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं। सूची में 10 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, 13 को मरणोपरांत पुरस्कार दिए जाने का एलान किया गया है। इसमें गुजरात की 8 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म विभूषण और पद्म भूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इसमें गुजरात की 8 हस्तियां भी शामिल हैं। कुमुदिनी लखिया (कला) को पद्म विभूषण, पंकज पटेल को पद्म भूषण और चंद्रकांत शेठ(मरणोपरांत), चंद्रकांत सोमपुरा, परमार लवजी नागजी भाई, रतन कुमार मरीमु, सुरेश हरीलाल सोनी, तुषार दुर्गेश शुक्ला पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
पद्म पुरस्कारों के एलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सम्मानित लोगों को बधाई दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई! भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और उनका जश्न मनाने पर गर्व है। उनका समर्पण और दृढ़ता वास्तव में प्रेरणादायक है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता कड़ी मेहनत, जुनून और नवाचार का पर्याय है, जिसने अनगिनत जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। वे हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने का मूल्य सिखाते हैं।







