Wednesday, April 30, 2025
Homeसूरतगोडादरा में पारिवारिक विवाद में एसिड अटैक, डॉक्टर की हालत गंभीर, आरोपी...

गोडादरा में पारिवारिक विवाद में एसिड अटैक, डॉक्टर की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

सूरत। यहां के गोडादरा इलाके में आज रात एक अज्ञात व्यक्ति ने डॉक्टर पर उसके ही क्लिनिक में तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। डॉक्टर उसे धक्का देकर मदद करने के लिए बाहर दौड़ा। धक्का लगने से नीचे गिरा हुआ अजनबी उठकर आराम से चला गया, मानो जैसे कुछ हुआ ही न हो। डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार सूरत के गोडादरा इलाके में श्री साईं क्लिनिक चलाने वाले डॉ. शामजी बलदानिया आज रात अपने क्लिनिक पर थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति बाहर चप्पल निकालकर हाथ में डिब्बा लेकर क्लिनिक मेें घुस गया। इससे पहले कि डॉक्टर कुछ समझ पाते, उस व्यक्ति ने डिब्बे में से ज्वलनशील पदार्थ डॉक्टर के चेहरे पर फेंक दिया। इससे उसकी आंखों में जलन होने लगीं। इसके बाद डॉक्टर ने अजनबी को जोर से धक्का मारा तो वह क्लिनिक के बाहर खड़ी मोपेड और सीढ़ियों के बीच गिर गया।
डॉक्टर मदद के लिए दौड़ा तो वह व्यक्ति उठकर आराम से चला गया, मानो जैसे कुछ हुआ ही न हो। डॉक्टर की चीख-पुकार सुनकर बगल में स्थित मेडिकल स्टोर्स मालिक और अन्य लोग दौड़कर वहां पहुंच गए। डॉक्टर ने आंखें खोलने की कोशिश की, लेकिन सूजन बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
लोगों को मौके से जो डिब्बा मिला है, उस पर सल्फ्यूरिक एसिड लिखा हुआ है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति की शर्ट पर वही ज्वलनशील पदार्थ गिर गया, जिससे उसकी आंख में भी जलन होने लगी। घटना की सूचना मिलने पर गोडादरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
एसिड अटैक करने वाले व्यक्ति का नाम धीरू कवाड़ है, जो डॉक्टर का रिश्तेदार बताया जाता है। माना जा रहा है कि यह हमला पारिवारिक विवाद में किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments