Wednesday, April 30, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप ने शपथ लेते ही लगाई इमरजेंसी, पनामा और टैरिफ पर भी...

ट्रंप ने शपथ लेते ही लगाई इमरजेंसी, पनामा और टैरिफ पर भी बड़ा ऐलान

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को आधिकारिक तौर पर फिर से संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए। उन्होंने बाइबल पर हाथ रखकर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि वह जल्द ही कई ऐतिहासिक आदेश जारी करेंगे जो अमेरिका के लिए एक नए युग की शुरुआत करेंगे। ट्रम्प ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि अमेरिका का स्वर्ण युग अब शुरू हो गया है। विश्व में अमेरिका का सम्मान फिर बढ़ेगा। हम अमेरिका की संप्रभुता और सुरक्षा बहाल करेंगे, और यह देश पुनः महान और मजबूत बनकर उभरेगा। डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने शपथग्रहण के तुरंत बाद एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मैक्सिको सीमा पर इमरजेंसी घोषित किया जाएगा। मैक्सिकन सीमा पर दीवार बनाई जाएगी और हम अमेरिका से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। ट्रंप ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब से अमेरिका अपना तेल और गैस निर्यात भी बढ़ाएगा और यह देश मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा। हम अन्य देशों पर कर और शुल्क बढ़ाएंगे। हम देश में कानून और व्यवस्था में सुधार करेंगे। अमेरिका में ड्रग तस्करों को आतंकवादी घोषित किया जाएगा।
इजरायल और फिलिस्तीन तथा यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मैं देशों को एकजुट करने का प्रयास करूंगा। शांति स्थापित करना मेरी प्राथमिकता होगी। विरोधियों से बदले की भावना से नहीं निपटा जाएगा, युद्ध रोकने का प्रयास करूंगा। अमेरिकी सेना अन्य देशों के युद्धों में शामिल नहीं होगी। मैं चाहता हूं कि दुनिया मुझे शांति के दूत के रूप में जाने। मेरे शपथ ग्रहण समारोह से पहले इजरायली कैदियों को रिहा कर दिया गया। हम मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
ट्रम्प ने चीन को चुनौती देते हुए कहा कि हम पनामा नहर पर चीन का नियंत्रण समाप्त कर देंगे। हमने पनामा नहर पनामा को वापस करके गलती की, लेकिन अब हम पनामा नहर को वापस लेंगे। हम मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी रख देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments