Wednesday, April 30, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में आज से फिर ट्रंप राज; दूसरी बार बनेंगे दुनिया के...

अमेरिका में आज से फिर ट्रंप राज; दूसरी बार बनेंगे दुनिया के सबसे पावरफुल नेता

वॉशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को आधिकारिक तौर पर चार साल बाद दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। ट्रंप साल 2016 में पहली बार चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बने थे और 2020 में चुनाव हार गए थे। शपथ लेने के बाद ट्रंप एक बार फिर दुनिया के सबसे पावरफुल नेता बन जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। ट्रंप रविवार को सुबह ही वॉशिंगटन पहुंच गए। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दुनियाभर के नेता और अन्य दिग्गज महेमान शामिल होंगे। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका जाएंगे।
चीफ जस्टिस आधिकारिक रूप से डोनाल्ड ट्रंप को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद राष्ट्रपति की परेड पेंसिल्वेनिया एवेन्यू से होते हुए व्हाइट हाउस तक जाएगी, जिसमें सैन्य रेजिमेंट, मार्चिंग बैंक और अन्य झांकियां शामिल होंगी। अमेरिका में कड़ाके की ठंड के कारण इस बार शपथ ग्रहण समारोह खुले मैदान में नहीं होगा।
उधर, शपथ ग्रहण करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में हजारों लोग वाॅशिंगटन की सड़कों पर उतर आए हैं। सखी फॉर साउथ एशियन सर्वाइवर्स सहित कई संगठन पीपुल्स मार्च के बैनर तले एक साथ आए और आव्रजन सहित ट्रंप की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले ट्रंप ने रविवार को अपने समर्थन में आयोजित ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन विक्ट्री’ रैली को संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments